Best News StoryGood workPolicticsकार्यक्रमटॉप न्यूज़

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया?*

*बड़ी खबर | कानपुर नगर*

*जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया?*

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर के गुरुदेव चौराहा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक को जल्द ही एक नई पहचान मिलने जा रही है। यहां टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
करीब 706.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य 21 मई 2026 से शुरू हो चुका है और इसे 20 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में फाउंडेशन और पेडेस्टल कास्टिंग का कार्य जारी है।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल प्रशिक्षण कक्ष, तकनीकी वर्कशॉप, वीसैट स्टूडियो और कौशल विकास के लिए अत्याधुनिक लैब तैयार की जाएंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक और रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने, सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के अग्रणी राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में शामिल इस संस्थान को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर तैयार करेगी।
अब सुनिए, इस परियोजना को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!