Best News StoryGood workkanpur nagarकार्यक्रमटॉप न्यूज़राजनीति

शहर का बढ़ाया मान, कानपुर प्रेस क्लब ने किया अधिवक्ता अनुराग पांडेय का सम्मान?*

*बड़ी खबर | कानपुर नगर*

*शहर का बढ़ाया मान, कानपुर प्रेस क्लब ने किया अधिवक्ता अनुराग पांडेय का सम्मान?*

 

 

बार काउंसिल चुनाव में 4500 प्रथम वरीयता मत प्राप्त कर रचा इतिहास?

सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर से नफीस खान

कानपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के हालिया चुनाव में प्रथम वरीयता के 4500 मत प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिवक्ता एवं वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय का कानपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अनुराग पांडेय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सर्वाधिक प्रथम वरीयता मत प्राप्त कर न केवल बार काउंसिल में अपनी मजबूत पहचान बनाई, बल्कि कानपुर शहर का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से अधिवक्ता समाज के साथ-साथ पूरे कानपुर का सम्मान बढ़ा है।
सम्मान ग्रहण करते हुए अनुराग पांडेय ने कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं के विश्वास, स्नेह और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी तथा समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे कानून से जुड़ी हर लड़ाई में कानपुर प्रेस क्लब के साथ खड़े रहेंगे तथा प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकार साथियों को आजीवन निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराएंगे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, रवि शर्मा, अमित चौहान, रजत राजपूत, पिंटू सिंह, विक्रम, सुरेश सविता, कुनाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!