Best News StoryCyber CrimeJhansiक्राइमटॉप न्यूज़

झाँसी पुलिस ने हाईप्रोफाइल साइबर फ़्रॉड गैंग को किया गिरफ़्तार-

झाँसी पुलिस ने हाईप्रोफाइल साइबर फ़्रॉड गैंग को किया गिरफ़्तार-

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)

झाँसी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-बी०बी०जी०टी०एस०मूर्ति (IPS) के निर्देशन पर और अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम)-अरीबा नोमान (IPS) के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और इन अभियुक्तों के कब्जे से 120 मोबाइल फोन,35 डेबिट कार्ड,20 आधार कार्ड,04 वोटर आईडी,01 लैपटॉप,01 टैबलेट,29 बैंक पासबुक,13 बैंक कार्ड तथा 09,20,510/- नगद सहित पीली व सफेद धातु बरामद की गई है….
पुलिस के अनुसार इन अपराधियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठकर कई प्रकार से सीधे-सादे आमजनमानस के साथ साइबर धोखाधड़ी करते हुए धनराशि वसूली/अर्जित की जाती थी।इसी क्रम में कई मामलों में स्वयं को पुलिस अधिकारी/पुलिसकर्मी बताकर आमजन को मुकदमे में फँसाने व गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर ठगी किए जाने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!