समस्या

कटाव पीड़ित 114 परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट वितरित, एसडीएम चांदनी कुमारी ने रेवहिया रेता पहुंचकर किया वितरण, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा।

कटाव पीड़ित 114 परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट वितरित, एसडीएम चांदनी कुमारी ने रेवहिया रेता पहुंचकर किया वितरण, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा।

बिहार डेस्क,बगहा। गंडक नदी के कटाव से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासन की ओर से बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड सह अंचल के चिउरही पंचायत अंतर्गत रेवहिया रेता में राहत सामग्री का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा चांदनी कुमारी ने मौके पर पहुंचकर कटाव से प्रभावित 114 परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया।कटाव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए एसडीएम ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं सहायता के संबंध में जानकारी दी।
इस दौरान एसडीएम ने गंडक विभाग के संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा अथवा नदी कटाव से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।मौके पर मधुबनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र गुप्ता, स्थानीय मुखिया विजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा कटाव पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट वितरित किए जाने पर राहत व्यक्त की।ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष कटाव की समस्या से जुड़ी अपनी परेशानियां भी रखीं। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!