Best News Story

एक लाख इक्यावन हजार मिटटी के दीपक निःशुल्क वितरण कर विमल द्विवेदी ने दिया स्वदेशी दीपावली मानाने का सन्देश

एक लाख इक्यावन हजार मिटटी के दीपक निःशुल्क वितरण कर विमल द्विवेदी ने दिया स्वदेशी दीपावली मानाने का सन्देश

जिला संवाददाता -दिनेश आर्या


उन्नाव। दीपावली से पूर्व हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व नर सेवा नारायण सेवा संस्थापक विमल द्विवेदी ने 1 लाख 51 हज़ार मिट्टी के दीपक कुम्हारों से मुँह मांगी कीमत पर खरीद कर उन्हें श्रीराम नाम का पटका पहना कर व उन्हें मिठाई देकर सम्मनित भी किया व जल दीपको को आमजनमानस में किया निःशुल्क वितरित, व आगामी 22 जनवरी को आयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन हेतु आमंत्रित कर उस दिन अपने अपने घरो में 5 घी के दीपक जलाने का किया आवाहन साथ ही चाइनीज झालर व विदेशी वस्तुओं का बहिस्कार कर स्वदेशी दीपावली मानाने का किया आग्रह। उन्होंने कहा अयोध्या का संघर्ष हमारी कई पीढ़ियों का संघर्ष हैं अब जब लगभग 500 वर्षों बाद हमारी पीढ़ी भव्य राममंदिर बनते देख रही हैं तो इस दीवाली पर कम से कम 5 दिये राम जन्मभूमि के संघर्ष में बलिदान हुए लोगो के नाम पर हम सभी को जलाने चाहिए। उन्होंने वोकल फ़ॉर लोकल विषय पर कहा दुर्भाग्य से समाज त्योहारों का मूल उद्देश्य भूलकर टेलीविजन की नकल में लगा हैं। यही कारण है कुम्हारी कला जिनका मुख्य त्योहार दीपावली पर मिट्टी के दीपक बेचना था इसी तरह हिन्दू समाज की अनेक जातियां त्योहारों से आर्थिक लाभ पाती थी आज लाभान्वित नही हो पा रही है, इसलिए अपने आसपास के हिन्दू दुकानदारों को तरजीह देनी चाहिए। विमल द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा भारतीय संस्कृति में कर्मकांड हो या पूजा पाठ हो या त्योहार हो सभी के पीछे हिन्दू अर्थव्यवस्था की व्याख्या दिखती है जिसे हमें फिर से मजबूती देने व समाज को जागरूक करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से भी अपील की कि वो अपने घर से “ऑनलाइन शॉपिंग को न” शुरू करने की मुहिम की शुरुआत करें व घरों में जरूरी सामानों के लिए बाजार को ही तरजीह दे अन्यथा किराने वाला झालर ऑनलाइन खरीद रहा और झालर वाला दुकानदार किराना का सामान ऑनलाइन मंगा रहा। इस अवसर पर इस अवसर पर जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, विकास सिंह सेंगर राघवेंद्र पांडेय शिवसेवक त्रिपाठी विष्णु गुप्ता मनीष अवस्थी, मनीष मिश्रा योगेंद्र तिवारी अनिल सोनी सुरेश सेंगर मनीष मिश्रा रामचंद्र दीक्षित धर्मेंद्र शुक्ल अभिषेक तिवारी गोलू आदि आधा सैकड़ा लोगो के द्वारा चाइनीज भगाओ देश को शक्ति शाली बनाओ के नारे के साथ दिया स्वदेशी दिवाली मानाने का सन्देश दिया है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!