डीएम ने निराला प्रेक्षागृह में छात्राओं महिलाओं के साथ किया सीधा संवाद, सरकार के द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में दी जानकारी
डीएम ने निराला प्रेक्षागृह में छात्राओं महिलाओं के साथ किया सीधा संवाद, सरकार के द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में दी जानकारी
जिला संवाददाता -दिनेश आर्या

उन्नाव। जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे ने निराला प्रेक्षागृह में छात्राओं, महिलाओं को जागरूक किया। सुरक्षा के टिप्स दिये और महिला हेल्पलाइन के बारे में बताकर जागरूक किया। बताया है की कैसे आत्म निर्भर बनने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया गया।
बता दें कि मेगा इवेंट मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान डीएम अपूर्वा दुबे द्वारा यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि की पीड़ित महिलाओं के व बालिकाओं के साथ पारस्परिक संवाद किया। साथ ही यूपी सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलायी जा रही योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, स्पान्सरशिप योजना, वन स्टाप सेन्टर, दहेत प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी, आर्थिक सहायता योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

