biharE-PaperElectionsकृषिबिहारलोकल न्यूज़
Trending

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन:सेमरा-कटकुईया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए प्रेमशंकर गुप्ता उर्फ पवन जयसवाल ने दाखिल किया नामांकन।

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन:सेमरा-कटकुईया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए प्रेमशंकर गुप्ता उर्फ पवन जयसवाल ने दाखिल किया नामांकन।

बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा-2 अंतर्गत सेमरा-कटकुईया पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायत समिति सदस्य के रूप में दूसरी बार सेमरा-कटकुईया पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रेमशंकर गुप्ता उर्फ पवन जयसवाल ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के दौरान प्रस्तावक के रूप में संतोष कुमार गुप्ता, हरिंद्र बैठा तथा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न पटेल,समर्थक के रूप में संतोष कुमार, सुधीर गुप्ता, शत्रुध्न राय, त्रिवेणी गुप्ता, रविंद्र केसरी और शत्रुध्न यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमशंकर गुप्ता उर्फ पवन जयसवाल ने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने और सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों के हित में कार्य करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।बताया जाता है कि प्रेमशंकर गुप्ता उर्फ पवन जयसवाल सेमरा-कटकुईया पंचायत से लगातार दूसरी बार पंचायत समिति सदस्य हैं। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि के रूप में उनके अनुभव को देखते हुए पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उनके नामांकन को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी गतिविधियां और तेज होने लगी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की समीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।पैक्स चुनाव को लेकर पंचायत क्षेत्र के किसानों और मतदाताओं के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के साथ-साथ प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का भी चयन किया जाएगा। आगामी 30 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने की तैयारी में जुट गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!