विधानसभा चुनाव रुझानों पर बगहा में भाजपा की प्रतिक्रिया,जनता ने विरोधियों को सिखाया सबक,मोदी नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा।
पश्चिम बंगाल,असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के रुझानों पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल।
बिहार डेस्क,बगहा। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के रुझानों को लेकर बगहा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया।इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बगहा के राष्ट्रीय पथ727 पर जुलूस निकाला, खुशी का इजहार करते हुए पटाखा भी छोड़े।बगहा विधायक राम सिंह ने पश्चिम बंगाल,असम,तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि देश की जनता ने सनातन विरोधी और नारी शक्ति का अपमान करने वालों को करारा जवाब दिया है।उन्होंने कहा कि चुनावी रुझानों से यह स्पष्ट हो गया कि जनता का विश्वास आज भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर कायम है। उन्होंने इसे जनसमर्थन और विकास की नीतियों की जीत बताया साथ कहा कि यह परिणाम जनभावनाओं का सम्मान और देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मजबूत संकेत है।रामनगर विधायक नंद किशोर राम ने कहा कि चार राज्य के विधानसभा चुनावों के रुझानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए सकारात्मक जनादेश दिया है।भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने विरोधी विचारधाराओं को नकारते हुए स्पष्ट संदेश दिया है।मौके पर मनोज सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, पंकज जी, रितु जायसवाल, हृदया दुबे, प्रमोद काजू, विजय कुमार साहू, राजन गुप्ता, विशाल पांडेय, रौशन तिवारी, गोविंदा जायसवाल, दीपु जायसवाल, विधानदान समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

