Mobile PhonesNew Lookझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शिविर कार्यालय बगहा-01:विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य की साप्ताहिक समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश।

विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शिविर कार्यालय बगहा-01:विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य की साप्ताहिक समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश।

बिहार डेस्क,बगहा। अंचल बगहा-01 स्थित विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शिविर कार्यालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को 24 पंचायतों के सभी राजस्व ग्राम से संबंधित विशेष सर्वेक्षण अमीन,कानूनगो एवं लिपिक कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनीष कुमार ने की।बैठक में अंचल बगहा-01 क्षेत्र के 24 पंचायतों के राजस्व ग्रामों में पिछले सप्ताह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विशेष सर्वेक्षण अमीनों को किस्तवार कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण से जुड़े कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाए तथा संबंधित राजस्व ग्रामों में कार्य की प्रगति नियमित रूप से दर्ज की जाए। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।मौके पर कानूनगो संतोष कुमार के अलावा विशेष सर्वेक्षण अमीन उर्मिला शाह, प्रीति कुमारी, मुस्कान कुमारी, निलेश कुमार, विजय कुमार एवं श्यामनंदन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!