Best News StoryJhansiwahan checkingझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़देश दुनियासमस्या
झाँसी जिले में स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान के तहत 2 वाहन सीज़ किए गए-


झाँसी जिले में स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान के तहत 2 वाहन सीज़ किए गए-
(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)
झाँसी जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में थाना समथर पुलिस और ARTO की संयुक्त टीम द्वारा आर०एस० मेमोरियल स्कूल के वाहनों की चेकिंग की गई….
चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर वाहन संख्या-UP93AT7543 (मैजिक) और UP93BT0933 (मैजिक) को धारा 207 एम.वी.एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार सीज किया गया।झाँसी पुलिस टीम द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल वाहनों की नियमित चेकिंग एवं यातायात नियमों के अनुपालन हेतु अभियान लगातार जारी है।

