D.M. I.A.S. KE AADESHE-PaperNew LookTravelटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

रामनगर के धर्मकांटा की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, एसडीएम ने की जांच।

एसएफसी गोदाम का भी निरीक्षण, बाजार शिफ्टिंग को लेकर व्यवसायियों से हुआ मंथन।

रामनगर के धर्मकांटा की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, एसडीएम ने की जांच।

एसएफसी गोदाम का भी निरीक्षण, बाजार शिफ्टिंग को लेकर व्यवसायियों से हुआ मंथन।

एसडीएम के नेतृत्व में बजरंग धर्मकांटा और एसएफसी गोदाम का निरीक्षण, बाजार शिफ्ट करने पर व्यवसायियों से हुई चर्चा।

बिहार डेस्क,बगहा।रामनगर के धर्मकांटा को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी ने जांच की। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, बेतिया तरनजोत सिंह के मौखिक निर्देश के आलोक में एसडीएम चांदनी कुमारी ने नारायणपुर रोड, रामनगर स्थित मेसर्स बजरंग धर्मकांटा के तौल सेतु का निरीक्षण किया।जांच के दौरान सहायक निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान, पश्चिम चंपारण, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनगर, अंचल अधिकारी रामनगर, नगर परिषद रामनगर के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक गोदाम प्रबंधक रामनगर तथा जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, पश्चिम चंपारण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम ने धर्मकांटा की तौल व्यवस्था और उससे संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जांच की।इसके बाद एसडीएम चांदनी कुमारी ने रामनगर स्थित एसएफसी गोदाम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम की व्यवस्था एवं संबंधित कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गई।इसके बाद एसडीएम ने रामनगर में सब्जी एवं अन्य बाजार को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के मुद्दे पर नगर परिषद कार्यालय में खुदरा व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल प्रशासन, प्रखंड एवं अंचल प्रशासन तथा नगर परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान बाजार को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को लेकर व्यवसायियों से विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम ने व्यवसायियों की समस्याओं और सुझावों को भी सुनी और आवश्यक दिशा निर्देश दी।एसडीएम चांदनी कुमारी की ओर से एक ही दिन धर्मकांटा और एसएफसी गोदाम का निरीक्षण करने के साथ बाजार शिफ्टिंग को लेकर व्यवसायियों से चर्चा किए जाने से रामनगर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!