biharE-PaperMake it ModernTravelटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

बेतिया के सुप्रिया रोड पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ते हादसों पर एपी पाठक ने जताई चिंता।

बेतिया के सुप्रिया रोड पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ते हादसों पर एपी पाठक ने जताई चिंता।

बिहार डेस्क,बेतिया।पश्चिमी चंपारण के बेतिया स्थित सुप्रिया रोड पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर पूर्व एडीजी, भारत सरकार तथा बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा महत्वपूर्ण यातायात मार्ग है और बेतिया बाईपास के अभाव में बड़ी संख्या में व्यावसायिक एवं भारी वाहन तथा अन्य यात्री वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के किनारे सर्विस लेन पर अतिक्रमण, अनियमित एवं गलत पार्किंग तथा यातायात के दबाव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।एपी पाठक ने कहा कि हाल के महीनों में इस क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन गंभीर एवं जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आना अत्यंत चिंताजनक है। सड़क सुरक्षा को केवल प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हुए उन्होंने संबंधित विभागों और प्रशासन से प्रभावी एवं स्थायी समाधान की दिशा में त्वरित पहल का आग्रह किया है।उन्होंने सुझाव दिया कि सुप्रिया रोड की सर्विस लेन को अतिक्रमणमुक्त, अवैध एवं गलत पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात प्रबंधन को व्यवस्थित करने, आवश्यक स्थानों पर संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा भारी वाहनों के आवागमन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में समन्वित कार्रवाई की जाए। साथ ही, बेतिया बाईपास की आवश्यकता पर भी दीर्घकालिक दृष्टि से गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।एपी पाठक का चंपारण के आधारभूत संरचना विकास से पुराना जुड़ाव रहा है। भारत सरकार में अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अपने प्रयासों से जुड़े प्रमुख कार्यों में छपवा-बगहा राष्ट्रीय राजमार्ग, चंपारण में ROB निर्माण, SSB कैंप की स्थापना, विभिन्न पुल-पुलिया के निर्माण, किसानों के लिए नाला निर्माण तथा क्षेत्र में कई अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास से संबंधित पहल एवं कार्यों को विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जाता है।एपी पाठक ने कहा कि चंपारण के विकास के लिए सड़क, पुल, यातायात, सुरक्षा और कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।एपी पाठक ने कहा कि वे सेवा में रहते हुए भी सड़क सुरक्षा और आधारभूत संरचनाओं से जुड़े विषयों को लेकर गंभीर रहे हैं और वर्तमान में भी संबंधित अधिकारियों से समय-समय पर मिलकर स्थानीय समस्याओं, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर चर्चा एवं आवश्यक सुझाव देते रहते हैं।उन्होंने कहा कि बाबू धाम ट्रस्ट भी अपने स्तर पर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा, जनजागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के विषयों को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहा है। एपी पाठक ने कहा, “चंपारण मेरी प्राथमिकताओं में सदैव रहा है। जब तक जीवन में हूं, चंपारण के विकास, लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी आवाज उठाता रहूंगा। चाहे समस्या राष्ट्रीय स्तर की हो या क्षेत्रीय स्तर की, संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं के समक्ष उसे प्रभावी ढंग से रखने और उसके समाधान की दिशा में प्रयास करना मेरा निरंतर दायित्व रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!