Best News StoryCrimeE-PaperFashionFeaturedFestivelसम्पादकीय लेख
Trending

कलयुग की इंतहा: पति के नाम का सिंदूर, प्रेमी के लिए करवा चौथ का व्रत; शाम को आशिक संग रंगरलियां मनाते पकड़ी गई 4 बच्चों की मां

शाम को आशिक संग रंगरलियां मनाते पकड़ी गई 4 बच्चों की मां

कलयुग की इंतहा: पति के नाम का सिंदूर, प्रेमी के लिए करवा चौथ का व्रत; शाम को आशिक संग रंगरलियां मनाते पकड़ी गई 4 बच्चों की मां

मथुरा (उत्तर प्रदेश):

करवा चौथ के पावन पर्व पर मथुरा से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने मांग में पति के नाम का सिंदूर भरा, लेकिन निर्जला व्रत अपने प्रेमी की लंबी उम्र के लिए रखा। इतना ही नहीं, शाम ढलते ही जब चांद के दीदार और पूजा की तैयारी होनी थी, तब महिला प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई।

15 साल की शादी और 4 बच्चों की मां की करतूत

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उनके 4 बच्चे भी हैं। भरे-पूरे परिवार और डेढ़ दशक के रिश्ते को दरकिनार कर महिला का दिल गैर-मर्द पर आ गया। पति को जब पत्नी के चाल-चलन पर शक हुआ, तो उसने करवा चौथ की शाम नजर रखी और दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा।

मौके पर मचा भारी बवंडर

पति द्वारा पत्नी को प्रेमी की बाहों में पकड़ते ही मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। इस ड्रामे और धोखे को देखकर स्थानीय लोग भी दंग रह गए। कलयुग के इस रूप को देखकर हर कोई हैरान है कि 4 बच्चों की मां ने इतने पवित्र त्योहार के दिन ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!