FeaturedUncategorizedWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

कर्मियों ने किया सलहा बरिअरवा पंचायत में 9 लाख रुपये की अवैध निकासी, वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

 

 

कर्मियों ने किया सलहा बरिअरवा पंचायत में 9 लाख रुपये की अवैध निकासी, वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

 

सलहा बरिअरवा पंचायत के मामले की जांच कराई जा रही हैं सत्य पाए जाने पर संबधित कर्मियों पर की जायेगी कार्रवाई– बीडीओ

भास्कर दिवाकर

बगहा,पश्चिमी चंपारण। प्रखंड बगहा एक के सलहा बरिअरवा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने सात निश्चय योजना में रिपयरिंग के नाम पर अवैध निकासी करने का आरोप लगाते हुए सरकारी कर्मियों के विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक को एक लिखित आवेदन पत्र देकर जांच करने की मांग किया है। बीडीओ को दिये गये आवेदन में वार्ड सदस्य जाकीया रौशन, वकील अहमद,अंजू देवी,उपेन्द्र कुशवाहा,संतोष साह,बाल कुंवर राम, विनोद यादव,सायरा खातुन, उमा देवी, उषा देवी,अफसाना खातुन,साजिद करीम समेत पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वार्ड नं 1 से 15 वार्ड तक सात निश्चय योजना के तहत नल जल लगाया गया है। जिसमें सरकारी कर्मियों के द्वारा 8 से 9 लाख रुपये की रिपेयरिंग के नाम पर अवैध निकासी कर ली गई है। उक्त राशि को 3 से 6 माह में निकासी की गई है,वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक से कहा है कि जब रुपये की निकासी के बारे में कर्मियों से पुछ ताछ करते है, तो कोई भी पंचायत कर्मी बताने से इंकार करते हुए टालमटोल करते हैं, तथा हमेंशा मनमानी करते हैं। वार्ड सदस्यों का आरोप है कि कर्मियों से पुछने पर कहते हैं कि जहां जाना है जाए, हमलोगों को कुछ बिगडने वाला नहीं है। प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक रवि रंजन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है,मामले की जांच कराई जा रही है।सत्य पाये जाने पर कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!