बगहा नगर व प्रखंड बगहा दो क्षेत्र के मतदान केन्द्रों से बीएलओ द्वारा भेजे गए रिपोर्ट की जांच करते दिखे बीडीओ जयराम चौरसिया
बगहा नगर व प्रखंड बगहा दो क्षेत्र के मतदान केन्द्रों से बीएलओ द्वारा भेजे गए रिपोर्ट की जांच करते दिखे बीडीओ जयराम चौरसिया
मंगलवार को 244 केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 आवेदन लिया गया
भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा और वाल्मीकीनगर विधानसभा के अंतर्गत बगहा नगर और प्रखंड बगहा दो के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा प्रपत्र 6 के लिए आवेदन लिया गया हैं। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया द्वारा जांच किया गया।बीडीओ शिक्षक राजू कुमार एवं अन्य बीएलओ की मतदाता सूची से संबधित रिपोर्ट जांच करते दिखे।बीडीओ जयराम चौरसिया ने बताया कि जिला द्वारा मिले निर्देश के अनुसार बगहा नगर और प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 71 मतदान केंद्र और 01 वाल्मीकिनगर विधानसभा में कुल 173 मतदान केन्द्रों पर 9 दिसंबर तक मतदाता सूची में प्रपत्र 06 नया नाम जोड़ने के लिए बीएलओ द्वारा आवेदन जमा किया गया।नगर और ग्रामीणों क्षेत्र के युवा,युवतियों ने अपने स्थानीय बूथ पहुंचकर बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवदेन दिए।सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र में 18 वर्ष जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरा कर लिए है,उन सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया हुआ था। छुटे हुए मतदाताओं जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है। वैसे नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही वैसे लोग जो विस्थापित हो चुके हैं।दिवंगत हो चुके हैं।उन लोगों को पहचान कर मतदाता सूची से नाम हटाने का भी निर्देश दिया गया। 244 मतदान केंद्र के बीएलओ अपने अपने रिपोर्ट को ऑनलाइन करने के बाद प्रखंड कार्यालय में सूचित करने का निर्देश दिया।बीडीओ ने सख्त निर्देशित किया कि किसी भी मतदान केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर युवा और व्यक्तियों का नाम या शत प्रतिशत रिपोर्ट जमा नही करने पर बीएलओ पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा ।

