Best News StoryFoodHealth & FitnessMake it ModernMobile PhonesNew LookRecipesTechnologyUncategorizedझमाझम ख़बरदेश दुनिया

आईसीडीएस बगहा दो के सभी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे धुआं मुक्त आंगनबाड़ी केन्द्र,50 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सेविकाओं में वितरण हुआ डबल सिलेंडर,एक रेगुलेटर, चूल्हा

आईसीडीएस बगहा दो के सभी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे धुआं मुक्त आंगनबाड़ी केन्द्र

50 आगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को दिया गया गैस चूल्हा,सिलेंडर

आईसीडीएस बगहा दो के सभी आगनबाड़ी केंद्रों पर दिए जाएंगे डबल सिलेंडर,एक रेगुलर व गैस चूल्हा

 

भास्कर दिवाकर

बगहा।अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस चूल्हे पर पोषाहार बनेगा। सेविका व सहायिका को धुएं से निजात मिलेगी। बगहा दो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय बगहा दो में मंगलवार को 50 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। सीडीपीओ सावित्री दास ने बतायी कि विभागीय निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इंडेन गैस कंपनी के वितरक के द्वारा गैस कनेक्शन व सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। पहले आंगनबाड़ी केंद्रों पर लकड़ी के जलावन से पोषाहार तैयार किया जाता था। जिससे नौनिहालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता था। बच्चे बीमार पड़ जाते थे। जिसे लेकर सरकार ने धुआं मुक्त आंगनबाड़ी केन्द्र रखने का प्रावधान किया है। जिसको लेकर प्रथम चरण में 50 आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच डबल गैस कनेक्शन दिया गया है साथ ही सेविकाओं को गैस चूल्हे के उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं। आईसीडीएस बगहा दो के अंतर्गत बगहा नगर और 25 पंचायत के कुल 381 आंगनबाड़ी केन्द्रों को डबल गैस कनेक्शन देना हैं।कार्यालय के लिपिक विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि बगहा नगर व प्रखंड बगहा दो के विभिन्न पंचायत के कुल 50 आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच घरेलू गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। जिसमें बगहा इंडेन कम्पनी के दो खाली सिलेंडर,चूल्हा, रेगुलेटर व पाइप के साथ पासबुक दिया गया। जिसमें 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरण किया गया। शेष आंगनबाड़ी केंद्रों को फिर आवंटन आने पर गैस सिलेंडर,चूल्हा आदि वितरण किया जाएगा।#suryanews24


Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!