आगामी 5 मार्च से लेकर 7 मार्च तक बगहा दो अंचल द्वारा पंचायतवार राजस्व शिविर का किया जाएगा आयोजन
आगामी 5 मार्च से लेकर 7 मार्च तक बगहा दो अंचल द्वारा पंचायतवार राजस्व शिविर का किया जाएगा आयोजन
भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा दो अंचल द्वारा आगामी 5 मार्च से लेकर 7 मार्च तक राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।नवागत अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बगहा दो अंचल के सभी पंचायत में 5 मार्च से 7 मार्च तक राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी हल्का कर्मचारियों के मौजूदगी में राजस्व कर तथा वंशावली बटवारा एवं परिमार्जन आदि कार्यों का शिविर में निष्पादन किया जाएगा। जिन लोगों का जमाबंदी में खाता ,खेसरा रकवा लगान का अघतन करने और पारिवारिक बंटवारा करने हेतु शिविर लगाकर कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। राजस्व शिविर सभी पंचायत के पंचायत भवन, ग्राम कचहरी , सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही जिन लोगों ने वंशावली के साथ बटवारा नामा आवेदन प्राप्त की स्थिति में अंचलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।
