Best News Story

सन 1999 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा सिल्वर जुबली एलुमनी मीट 2024 का किया गया आयोजन,25 वर्षो पर बाद अपने स्कूल के शिक्षकों से मिलकर छात्र-छात्रा हुए भावुक

सन 1999 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा सिल्वर जुबली एलुमनी मीट 2024 का किया गया आयोजन

 

1999 बैच के छात्र-छात्राओं का 25 वर्ष पूरा होने पर सिल्वर जुबली एलुमनी मीट का किया आयोजन

 

सन 1999 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने शिक्षकों का सम्मान बारी-बारी से माल्यार्पण,शॉल ओढ़ाकर और उपहार भेंटकर किया

 

कार्यक्रम के दौरान 25 वर्षो बाद छात्र-छात्रा अपने शिक्षकों को देख हुए भावुक,शिक्षकों के आखें हुई नम

 

भास्कर दिवाकर

बगहा।नार्थ बिहार सुगर मिल्स + 2 उच्च विद्यालय नरईपुर बगहा 02 के प्रांगण में गुरुवार को सन 1999 बैच के छात्र छात्राओं द्वारा सिल्वर जुबली एलुमनी मीट 2024 का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि वन विकास भारती के सचिव सह प्रख्यात समाजसेवी अरुण कुमार सिंह ने किया और मंच संचालन चर्चित प्रवक्ता दीपक राही ने किया।इस समारोह में एनबीएस हाई स्कूल के सन 1999 बैच के छात्र-छात्रा सहित शिक्षकगण शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह और सन 1999 में एनबीएस हाई स्कूल बगहा दो में शिक्षक रहे केदारनाथ चौबे,सीताराम,लालजी यादव,जितेंद्र मिश्रा,सुरेश कुमार सिंह,सत्तू यादव,ओकिन्द्र सर,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच में आसीन शिक्षकों को सन 1999 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने शिक्षकों का सम्मान बारी-बारी से माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर और उपहार भेंटकर किया गया। सन 1999 में एनबीएस हाई स्कूल बगहा दो के प्राचार्य रहे स्वर्गीय. विश्वनाथ प्रसाद की तस्वीर पर शिक्षको और छात्र -छात्राओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये और उनके तस्वीर को स्कूल के वर्तमान प्राचार्य रहमान सर को सौंपा गया।ताकि पूर्व प्राचार्य की तस्वीर को विद्यालय परिसर में लगाया जा सकें।कार्यक्रम के दौरान 25 वर्षो बाद छात्र-छात्रा अपने शिक्षकों को देख भावुक हो गए और पुराने दिनों में खो गए।जहां वे अपने यादों को याद कर खुशी के आंसू रोक नहीं पाए और शिक्षकगणों की आखें भी नम हो गई।कार्यक्रम में एनबीएस मिल्स हाई स्कूल के पूर्व शिक्षक अखिलेश्वर सिंह,लालाजी यादव,मजीद आलम,क्यूम सर,अब्वास सर,हेड क्लर्क अभाव कु० सिह,वर्तमान प्रभारी रहमान सर,हारून सर,इकबाल सर आदि शिक्षकों द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि सन 1999 बैच के छात्र -छात्राओं द्वारा 25 वर्षो बाद सिल्वर जुबली एलुमनी मिट 2024 और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर भावविभोर कर दिया हैं।ऐसा भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर यहां मौजूद हमारे पढ़ाए हुए छात्र-छात्रा प्रेरणास्रोत के पात्र बन गए हुए हैं।आज का ऐतिहासिक दिन हम सभी शिक्षकगणों को सदैव याद रहेगा।इस दौरान सभी शिक्षकगणों की आखें नम रही।शिक्षकों ने संबोधित करते हुए कहा कि सन 1999 के प्राचार्य स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद के नेतृत्व में हम सभी शिक्षकों के द्वारा उस समय छात्र-छात्राओं को संस्कार,अनुशासन और शिक्षा से परिपूर्ण किया गया।जिसका नतीजा हैं की आज 25 वर्ष बाद इन सभी छात्र-छात्राओं ने हम सभी शिक्षकों को एक मंच पर आसीन कर सम्मान दिया हैं।इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं को तहेदिल से धन्यवाद देते हैं साथ ही जो भी छात्र-छात्राओं जिस भी सेक्टर में कार्यरत हैं।उस सेक्टर और भी तरक्की करें।अपने गुरुजनों सहित माता पिता और क्षेत्र को गौरवान्वित करते रहें।हम सभी शिक्षकगणों का आशीर्वाद सभी छात्रों के साथ हैं।वही कार्यक्रम का समापन डॉक्टर पदमभानु सिंह ने अपने शिक्षकों के प्रति स्नेह,भावुकतापूर्ण संबोधन के पश्चात धन्यवाद ज्ञापित किया।मौके पर डॉ.पद्मभानु सिंह,इमरान अजीज, धनजय द्विवेदी,अवनीश कुमार, मनीष बारी,राकेश कुमार,पिंटू कुमार,मनीष कुमार,प्रदीप कुमार, पुनीत कुमार,पुतल,स्मिता,सूची, रूपम,गरिमा,सारिका,आरती,अनिता,मोनिका,सोनिया,रिंकी, रचना,ममता सहित तमाम छात्र- छात्रा उपस्थित रहें।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!