Best News StoryMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

कांग्रेस नेता संजय यादव ने किया वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असंगठित कामगार के प्रदेश सचिव संजय यादव ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से संजय यादव लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,प्रत्याशियों के लिए अब आसान नहीं होगा चुनाव

 

पार्टी के गलत निर्णय से कार्यकर्ताओं में रोष ,संजय यादव को दिया भरपूर समर्थन

भास्कर दिवाकर

बगहा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असंगठित कामगार संघ के प्रदेश सचिव संजय यादव ने वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के गलत निर्णय से नाराज होकर वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा शुक्रवार को बगहा अपने निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चुनाव में भरपूर सहयोग रहेगी ताकि कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले चुनाव में वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाए जाने पर मात्र 22 हजार मतों से ही पराजित हुए थे। यदि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उम्मीदवार बनाया गया होता तो यह सीट अपर बहुमत से जीत हासिल होती। इस निर्णय से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से वाल्मिकीनगर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा किया है।इतना ही नहीं वे अपने कार्यकर्ताओ व सहयोगियों के साथ आम जनता के बीच पैठ बनाने का कार्य शुरू कर दिया है ताकि लोगो का विश्वास जीतते हुए चुनाव में अपना मिसाल कायम करने में सफलता हासिल कर सके।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के स्थापना काल से पार्टी में हूं और तीन पीढ़ियों से कांग्रेस के दामन थामे हुए हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस के सिद्धांतों के विरुद्ध जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश का प्रथम वाल्मिकीनगर लोकसभा संसदीय क्षेत्र का यह इतिहास रहा है कि जहां से अंग्रेजो से आजादी दिलाने के लिए चंपारण से ही सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई थी। जिससे देश आजाद हुआ था। ऐसे में ऐतिहासिक स्थान रखने वाला वाल्मीकीनगर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के साथ पार्टी का गलत निर्णय से पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज हैं और कार्यकर्ताओ के सहयोग व निर्णय पर चुनाव लड़ने की घोषणा किया हूं ताकि कार्यकर्ताओ का सम्मान बनी रहे।इधर एक के बाद एक पार्टी से निकलकर लोग चुनाव की घोषणा कर रहे हैं।जो चुनाव में परेशानी खड़ा कर सकता है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!