उन्नाव कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।

उन्नाव कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।
रिपोर्ट–उन्नाव ब्यूरो अभिषेक दुबे
उन्नाव
कलेक्टेट में आयोजित गाॅधी जयन्ती समारोह में महात्मा गाॅधी व शास्त्री जी के चित्र पर डीएम अपूर्वा दुबे सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किये गये तथा गाॅधी जी के प्रिय भजन ’’वैष्णव जन तो तैने कहिए जी, पीर पराई जाने रे’’ एवं ’’रघुपति राघव राजा राम’’ की मनमोहक रामधुन का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा गाॅधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। डीएम ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस दिन हमारे देश की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ है। इन्हीं की वजह से आज हमें गर्व से जीवन जीने का मौका मिला है। इसके लिए हम अपने महापुरूषों के सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होने कहा कि अंग्रेजों से आजादी दिलाकर हमारे महापुरूषों ने हमें एक सुन्दर भविष्य दिया है, हमे महापुरूषों द्वारा सुझाए गये रास्ते पर चलकर एक अच्छे एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना है।
इस अवसर पर नगर मजिस्टेट अरूणमणि तिवारी, डिप्टी कलेक्टर अतुल कुमार सहित समस्त कलेक्टेट भवन में स्थित कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।
[metaslider id=276]