वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से गण सुरक्षा पार्टी के संरक्षक नवा कुमार सरनीया आज करेंगे नामांकन दाखिल
वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से गण सुरक्षा पार्टी के संरक्षक नवा कुमार सरनीया अजमा रहे हैं भाग्य,आज करेंगे नामांकन दाखिल

भारत में 110 सीटों पर गण सुरक्षा पार्टी लड रही है चुनाव – नवा कुमार सरनीया
जो विकास और जनता को आर्थिक अधिकार दिला सके उसे ही जनता आशीर्वाद के रूप में अपनी पूर्ण बहुमत देंगे–नवा कुमार सरनीया
वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लोगों से हजारों हजार की संख्या में नामांकन में चलने की अपील की– गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंजू कुमारी
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।असम के कोकाराझाड से दो बार निर्दलीय सांसद रहे नवा कुमार सरनीया वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिससे वाल्मिकीनगर लोकसभा चुनाव और दिलचस्प हो जायेगा। जानकारी असम से कोकाराझाड के सांसद सह वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के गण सुरक्षा पार्टी के संरक्षक सह लोकसभा प्रत्याशी नवा कुमार सरनीया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बगहा के एक निजी होटल में पत्रकारों को दिया। उन्होंने बताया कि वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र पूर्व से ही पिछड़ा हुआ है। परंतु अभी तक आदिवासी समाज के लोगों को भागीदारी नहीं मिली। नवा कुमार सरनीया ने अपने मुखारविंद से अति पिछड़े, पिछड़े,दलित,आदिवासी सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया, जिससे उपस्थित सभी वर्ग के लोगों के चेहरे पर एक नई किरण देखने को मिली,जिससे कहां जाए तो बहुतों राजनैतिक पार्टियों की नींद उड़ गई है।चुकीं बाल्मीकिनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जनता जनार्दन ने भी अबकी बार मन बना ली है की अपने मताधिकार का खुलकर प्रयोग करेंगे और सही जगह पर जो विकास और जनता को आर्थिक अधिकार दिला सके।उसे ही जनता आशीर्वाद के रूप में अपनी पूर्ण बहुमत को देंगे। पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय सलाहकार समिति के चेयरमैन विनोद नायक ने बताया कि बिहार प्रदेश गण सुरक्षा पार्टी एवं बिहार प्रदेश अति पिछड़ा आरक्षण बचाओं संघर्ष महा मोर्चा के तत्वावधान में 6 मई को असम के कोकाराझाड से दो बार सांसद रहे नवा कुमार सरनीया वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन सोमवार को दाखिल करेंगे। गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंजू कुमारी ने वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लोगों से हजारों हजार की संख्या में नामांकन में चलने की अपील की। अति पिछड़ा आरक्षण बचाओं संघर्ष महा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान ने कहा कि आदिवासी समाज के लोगों को उनके आर्थिक अधिकार मिलने की बात कही। कहा कि जब तक हम संगठीत नहीं होगें, तब तक हमारे समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय के नाम पर भाजपा, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने समाज के साथ घोखा किया है। इस अवसर पर पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता मो मुस्ताक अहमद,जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सह मुखिया प्रेम चौधरी, पूर्व मुखिया रामु चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, बलराम साह, तरुण कुमार गौड़ समेत दर्जनों की संख्या में पार्टी के नेतागण मौजूद रहे।



