Best News Story

भीषण गर्मी के प्रकोप से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भीषण गर्मी के प्रकोप से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

उन्नाव पड़ रही भीषण गर्मी के कारण नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। एचटी केबिल दगने के कारण शक्ति नगर फीडर की बारह घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे करीब दस हजार लोग प्रभावित रहे। वहीं फीडर 2 में भी एबीसी केबिल जलने से सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली लगभग 11 घंटा गुल रही। प्रेम नगर, मदनी नगर में भी फाल्टों के चलते आपूर्ति बंद रही। शक्तिनगर फीडर की भूमिगत केबिल मरहला चौराहा के पास दग गई। जिससे आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से गर्मी में लोग बेहाल हो गये। इसके कारण इस फीडर से पश्चिमी क्षेत्र मिश्रा कालोनी, चंपापुरवा समेत एक दर्जन क्षेत्रों की बिजली बंद कर दी गई। गर्मी के बीच बिना बिजली के हजारों लोग बेहाल रहे। इसके बाद फाल्ट ठीक कर शक्तिनगर फीडर की सप्लाई चालू की गई।लगभग दस हजार से अधिक उपभोक्ता 12 घंटा बाद बिजली मिलने पर राहत पा सके। फीडर 2 के मोहल्ला बिन्दा नगर में एबीसी केबिल जलने से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बंद रही और हजारों परिवार गर्मी में व्याकुल रहे। प्रेम नगर में भी 630 केवीए ट्रांसफार्मर लीक होने के कारण 600 घरों की बिजली बंद रही। फीडर 3 में मदनी नगर में अधिक तापमान की गर्मी से तार टूट गया और सैकड़ों घरों की बिजली गुल रही। बीती रात लगभग ढाई बजे 33 केवीए लाइन ब्रेक हो गई। इसके कारण गोकुल बाबा के फीडर 1 और शुक्लागंज सबस्टेशन व गंगाघाट टाउन सबस्टेशन की आपूर्ति भोर पहर तक बंद रही। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति तो कटौती के साथ हो रही है लेकिन जो भी बिजली आपूर्ति मिल रही है उसमें लो वोल्टेज की समस्या से उपकरण शोपीस बने हुए हैं और उपभोक्ताओं को मुसीबत के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

24 सूर्य न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!