03 अभियुक्त गिरफ्तार, 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,वाहन जांच में 75,000 रूपये का लगाया गया जुर्माना।
03 अभियुक्त गिरफ्तार, 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,वाहन जांच में 75,000 रूपये का लगाया गया जुर्माना।




अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं पूर्ण शराबबंदी प्रभावी हेतु संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों का विधिवत जांच की गई।
एसपी ने आम जनता,परिवादियों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला में सोमवार को विगत 24 घंटा में 03 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-09 वारंट का निष्पादन किया गया है।जिसमें जमानतीय 05 अजमानतीय 04 है।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि रामनगर थाना,भैरोगंज थाना द्वारा शराब के काण्ड एवं अन्य काण्ड में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया
एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया जॉच के क्रम में चौतरवा थाना द्वारा-18,500, यातायात थाना द्वारा-17,000, बगहा थाना द्वारा-16,000, धनहाँ थाना द्वारा-12,000, रामनगर थाना द्वारा-11,500 इस प्रकार कुल-75,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।एसपी ने बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं पूर्ण शराबबंदी प्रभावी हेतु संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों का विधिवत जांच की गई। वही मंगलवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशन में बगहा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए रखने हेतु दिवा गश्ती के दौरान विभिन्न थाना अंतर्गत वाहनों,बैंकों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई।साथ एसपी बगहा के द्वारा कई आम जनता,परिवादियों की समस्या सुनी गई तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



