या हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम के साथ कर्बला में दफन हुएं ताजिए
या हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम के साथ कर्बला में दफन हुएं ताजिए
फतेहपुर 84 उन्नाव / फतेहपुर 84 क्षेत्र ऊगू कस्बा में हजरत इमाम हुसैन (रजी) की शहादत की याद दिलाने वाले मोहर्रम पर गमगीन माहौल में ताजिए दफन किए गए।इस मौके पर लोगों ने शर्बत पर फातिहा की ओर कुरान मजीद पढ़कर ईसाले सवाब भी किया। वही क्षेत्रों में ताजिए रखकर अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन के नाम पर मजिलसो का आयोजन किया जब कर्बला की तरफ जुलुस रवाना तो पूरा गांव या हुसैन की सहादतो से गूंज गया। कस्बा ऊगू में मोहर्रम के मौके पर पूरा माहौल गमगीन दिखाई दिया। नौ मोहर्रम की ही ताजिए चौक पर रख दिए गए थे। हजरत इमाम हुसैन की याद में मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। कस्बा ऊगू में मुहर्रम का जुलूस बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस वह अपने रास्तों से होता हुआ देर शाम को कर्बला पहुंचा। जहां लोगों ने नम आंखों से ताजियो को दफन किया गया।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम