गंडक नदी के कटाव से नाराज लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम,आवागमन रहा बाधित,वाल्मीकिनगर विधायक रिंकू सिंह के आश्वासन के बाद लोगों ने हटाया जाम, आवागमन हुआ शुरू
गंडक नदी के कटाव से नाराज लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम,आवागमन रहा बाधित,वाहनों की लगी लंबी कतार।
,
वाल्मीकिनगर विधायक के आश्वासन के बाद लोगों ने हटाया जाम, आवागमन हुआ शुरू
जनता की सरकार है,भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं — वाल्मीकिनगर विधायक रिंकू सिंह
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा। गंडक नदी कटाव की समस्या को लेकर बगहा दो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर गांव के लोगों ने मंगलपुर दुर्गा मंदिर के पास एनएच 727 मुख्य सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि गंडक नदी कटाव के जद में दर्जनों लोगों के घर आने वाले हैं। बार-बार प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक विभाग ने कटाव निरोधक कार्य नहीं किया है। मुख्य सड़क जाम के कारण लगभग आधा किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। सड़क जाम एवं धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी बगहा दो,पठखौली थानाध्यक्ष अनीशकुमार व लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंचे। उनके समझाने बुझाने के बावजूद स्थानीय लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच सूचना पर पहुंचे वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तुरंत कटाव निरोधक कार्य को युद्ध स्तर पर चलाकर कटाव रोकने का निर्देश दिया। मौके से नदारद अभियंता को विधायक ने दूरभाष पर फटकार लगाते हुए काम में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि काम की धीमी गति से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है और जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही विधायक और सीओ ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया और अभियंता की गैरमौजूदगी पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि आपके घरों को नदी के आगोश में नहीं जाने दिया जायेगा। विधायक से मिले आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया। वाल्मीकिनगर विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा की
जनता की सरकार है,भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं हैं।इसको लेकर जल्द ही विभागीय मंत्री से मुलाक़ात करुंगा। फिलहाल अभियंताओं को निर्देश दिया कि बाढ़ संघर्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर कराएं।#suryanews24