रुपियों के लेनदेन को लेकर पड़ोसी ने वृद्धा को उतारा मौत के घाट
रुपियों के लेनदेन को लेकर पड़ोसी ने वृद्धा को उतारा मौत के घाट 
सफीपुर उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के पेसारी गांव में रहने वाली एक वृद्धा का गांव के ही एक अधेड़ से पैसों का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें अधेड़ ने वृद्धा पर ईंट से कई वार कर दिए। सिर में ईंट लगने से उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना थाना पुलिस को मिली मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।जानकारी के अनुसार, पेसारी गांव के रहने वाली विमला (60) पत्नी स्व. उमाशंकर का पड़ोस के ही रहने वाले हरिभान (58) पुत्र राम भजन से पैसों का लेनदेन था। जिसको लेकर हरिभान ने विमला से बुधवार को सुबह पैसों की मांग की इस दौरान दोनों के बीच गाली गलौज ओर झगड़ा शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। इसी दरमियान हरिभान पक्ष की ओर से विमला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसीवन थाना पुलिस को हत्या की सूचना मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी हरिभान को हिरासत में लिया है। घटना की जनता से जांच पड़ताल के लिए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की है।पुलिस के प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों के बीच साढ़े तीन लाख रुपए उधारी का लेनदेन की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस में मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

