Best News Story

आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर लगे पेड़,पौधों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार,पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश


आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर लगे पेड़,पौधों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार,पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

बगहा।रक्षाबंधन के अवसर पर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं वहीं तो वही बगहा के चर्चित पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव सहित स्थानीय बहनों ने हर साल की भांति इस साल भी पेड़,पौधों को रक्षा सूत्र बांध रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समाचार के मुताबिक पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव ने अब तक शादी नहीं की है।वे पेड़-पौधों को ही अपना जीवनसाथी और सब कुछ मानते हैं। गजेंद्र यादव ने पौधारोपण और पर्यावरण संतुलन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।वे अभी तक 10 लाख से अधिक पेड़-पौधों लगा चुके हैं और यहां विभिन्न त्यौहारों को मनाने के लिए अनोखी परंपरा की शुरुआत की भी हैं।वही सोमवार को बगहा दो प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत के पिपरा गांव के समीप स्थित आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर लगे पेड़,पौधों के साथ पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव सहित स्थानीय बहनों व लोगों ने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव ने बताया कि हर साल के भांति इस साल भी पेड़,पौधों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया हैं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधों को लगाने के लिए अपील किया गया। ।उन्होंने बताया कि आज के दिन जिस प्रकार बहनें भाई को राखी बांध भाई के लम्बी उम्र की कामना करते हुए भाई से अपनी रक्षा की कामना करती हैं। ठीक उसी प्रकार आज हम लोगों ने पेड़,पौधों को राखी बांध पेड़,पौधों के नहीं कटने की शपथ लेते हुए पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!