Best News StoryCrimeदेश दुनिया

उधार पैसा मांगने पर अंचल कर्मचारी ने की मारपीट, हुआ परिवाद दायर

 

 

बगहा।बगहा दो अंचल में कार्यरत एक कर्मचारी के द्वारा उधार पैसा लेकर वापस नहीं करने तथा लेनदार के मांगने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित न्यायालय के शरण में पहुंचा है। जहां मामले को देखने के बाद जांच के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उदय कुमार के न्यायालय में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार पटखौली निवासी विजय कुमार के द्वारा बगहा व्यवहार न्यायालय में वाद दर्ज कराया गया है कि बगहा दो अंचल में कार्यरत कर्मचारी मनोज कुमार ने उधार पैसा लेकर वापस मांगने पर जानलेवा हमला किया गया। आवेदक विजय कुमार के अनुसार बगहा दो अंचल कर्मी मनोज कुमार के साथ बीते 15-16 वर्षों से दोस्ताना संबंध था।इसी बीच कर्मचारी मनोज ने फरवरी 2022 में सात लाख रुपए उधार मांगा।जिसे 6 माह के भीतर वापस करने की कही गई। पुराने संबंधों को देख विजय ने पांच लाख रुपए दे दिया। मगर 6 माह बीतने के बाद रुपये वापस मांगा तो उनके द्वारा लगातार टालमटोल की जाने लगी। इस बीच कर्मचारी ने अपना क्वार्टर बदल लिया। पता लगाकर बीते 28 अक्टूबर की सुबह वह उनके नये आवास पर पहुंचा और अपना रुपया वापस करने की बात कही। उसकी बात सुनकर कर्मचारी मनोज कुमार आग बबूला होकर उनपर आक्रामक हो गया। इस दौरान कर्मचारी ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर जान करने के नियत से उसपर हमला कर गमछा का फंदा बनाकर गला दबाने लगे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!