ओबीसी कांग्रेस कमिटी की बैठक हुई संपन्न, बिहार दिवस हर्षोल्लास मनाया गया।
वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र. कुशवाहा ने पश्चिमी चम्पारण वासियों को ओबीसी कांग्रेस की ओर से बिहार दिवस 2025 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बगहा नगर के लवकुश मैरेज हॉल बगहा – 01 में ओबीसी कांग्रेस पार्टी की बैठक आहुति की गई।
वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र. कुशवाहा ने पश्चिमी चम्पारण वासियों को ओबीसी कांग्रेस की ओर से बिहार दिवस 2025 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बगहा।बगहा नगर के लवकुश मैरेज हॉल में ओबीसी कांग्रेस पार्टी की बैठक आहुति की गई।बैठक में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू बाबू उर्फ विकास कुमार, वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र. कुशवाहा एवं तमाम पार्टी के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृजेशकिशोर चौहान ने किया।बैठक में 01 वाल्मीकिनगर विधानसभा कांग्रेस कमिटी की मजबूती को लेकर विशेष जोर दिया गया और बिहार दिवस हर्षोल्लास मनाया गया।वही वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र. कुशवाहा ने पश्चिमी चम्पारण वासियों को ओबीसी कांग्रेस की ओर से बिहार दिवस 2025 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि बिहार की स्थापना के 113 साल पूरे हो गये।बिहार का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। इनका भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान है। बोधगया में भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया,नालंदा विश्वविद्यालय को प्राचीन काल में ज्ञान केंद्र कहा जाता था। बिहार को चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक जैसे महान सम्राटों के लिए भी जाना जाता है। महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट का जन्म भी बिहार में ही हुआ। ऐसे में हम ये कह सकते हैं कि ये सभी बिहार की गौरवशाली धरोहर के प्रतीक हैं। साथ ही सुरेन्द्र प्र. कुशवाहा ने वाल्मीकिनगर विधानसभा कांग्रेस कमिटी को और मजबूती एवं बूथ स्तर पर सशक्त बनाने की बात कही साथ ही सभी ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा के मद्देनजर बूथ स्तर पर कमिटी का गठन करने और पार्टी को और मजबूत बनाने को कहा।उन्होंने ओबीसी कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आम लोगों को कांग्रेस के विजन को विस्तृत बताये और उन्हें जागरूक करें।मौके पर ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृजकिशोर चौहान,वार्ड पार्षद सह कांग्रेस नेता जितेंद्र कुशवाहा,रामशीष बैठा, शत्रुघ्न पटेल,बालेश्वर प्रजापति,रामअवतार प्रसाद खरवार,रेयाज अहमद ,सुनील यादव, वीरन कुशवाहा,विनय यादव सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।