मारपीट में दोनो पक्षों ने बथुवरिया थाना में कराया प्राथमिकी दर्ज
उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट
बगहा। बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया थाना क्षेत्र के जैनी टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने बथुवरिया थाना में आवेदन देकर अलग अलग एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में जैनी टोला गांव के ओमप्रकाश महतों की पत्नी मीरा देवी ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जैनी टोला गांव के चुलबुल चौबे, आदित्य चौबे, निपू चौबे, नवीन चौबे, बिटू चौबे, नन्हें चौबे, चिंता देवी, पुष्पा देवी, चमेली देवी, जागृति देवी समेत 10 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। वही दुसरे पक्ष के संजय चौबे ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उक्त गांव के फुलेना महतों, ओमप्रकाश महतों, मुन्ना महतों, मीरा देवी, मौसम कुमार समेत लगभग आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस इन्स्पेक्टर सह बथुवरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से दिये गए आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पडताल में जूट गई है।
