बगहा में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए बीएलओ को दिए गए निर्देश।
बगहा में मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए बीएलओ को दिए गए निर्देश।
बिहार डेस्क/बगहा।प्रखंड बगहा एक के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार की अध्यक्षता में 04 बगहा विधानसभा के सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार,अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव,राजस्व अधिकारी विकास कुमार एवं राजस्व कर्मचारी,सभी बूथ लेवल अधिकारी,नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मी आदि मौजूद रहे।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए चर्चा की गई। एसडीएम गौरव कुमार ने सभी बीएलओ को अपने आवंटित क्षेत्र में मतदाता सूची को सही बनाने, मृतकों का नाम मतदाता सूची से हटाने, नया नाम जोड़ने, वृद्ध मतदाताओं को चिह्नित करने और मतदाता सूची में फोटो, नाम, पता का सत्यापन करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने सभी बीएलओ को शत प्रतिशत दिए गए काम को पूरा करने का निर्देश दिया और लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही। इसके साथ ही सभी को जिला से उपलब्ध संबंधित प्रपत्र मुहैया कराया गया।इस दौरान बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना बहुत जरूरी है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने सभी बीएलओ से अपने काम को गंभीरता से लेने और मतदाता सूची को सही बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।बैठक में नगर परिषद एवं प्रखंड के पदाधिकारी एवं सभी संबंधित बीएलओ,कर्मी आदि शामिल थे।




