FeaturedMake it ModernNew LookTravelटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़

बगहा के आसमान में दिखा दुर्लभ ‘सन हेलो’, सूर्य के चारों ओर बना इंद्रधनुषी घेरा, लोग हुए रोमांचित

बगहा के आसमान में दिखा दुर्लभ ‘सन हेलो’, सूर्य के चारों ओर बना इंद्रधनुषी घेरा, लोग हुए रोमांचित।

बिहार डेस्क,बगहा। शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे बगहा के आसमान में एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय दृश्य देखने को मिला। सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुष के रंगों जैसा एक पूरा गोलाकार घेरा बन गया। प्रकृति के इस अनोखे करिश्मे को देखकर लोग अपने घरों-छतों पर निकल आए और मोबाइल में तस्वीरें-वीडियो कैद करने लगे। समाचार के मुताबिक विज्ञान की भाषा में इसे ’22 डिग्री ‘ या ‘सर्कुलर हेलो’ कहा जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जब सूर्य का प्रकाश धरती से 5-10 किलोमीटर ऊपर वायुमंडल में मौजूद सिरस बादलों में तैर रहे लाखों षट्कोणीय बर्फ के क्रिस्टल से गुजरता है, तो प्रकाश का अपवर्तन और परावर्तन होता है। इसी से सूर्य के चारों ओर 22 डिग्री के कोण पर इंद्रधनुषी घेरा बनता है।ये भी बताते चले कि मानसून की शुरुआत से पहले ऊपरी वायुमंडल में नमी और सिरस बादलों की मौजूदगी के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर दिखती हैं। यह सक्रिय मानसून का भी संकेत माना जाता है। बगहा में अगले 48 घंटे में प्री-मानसून बारिश की संभावना है।स्थानीय निवासी मुन्ना सिंह,निवेदिता मिश्रा,अजित कुमार आदि ने बताया कि पहली बार ऐसा नजारा देखा सूर्य के चारों ओर पूरा इंद्रधनुष… अतिसुन्दर तथा प्रकृति का अद्भुत चमत्कार है।वही शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि सन हेलो सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर बनने वाला एक प्राकृतिक प्रकाशीय छल्ला है, जिसे ’22-डिग्री हेलो’ भी कहते हैं। यह तब बनता है जब आसमान में बहुत ऊंचाई (लगभग 20,000 फीट) पर मौजूद पतले और ठंडे बादलों (सिरस बादलों) के बर्फ के क्रिस्टल से सूर्य की रोशनी गुजरती है और अपवर्तित (refract) होती है। सुबह अचानक आसमान में दिखे इस इंद्रधनुषी घेरे को देखकर मोहल्लों, बाजारों और ग्रामीण इलाकों में चर्चा शुरू हो गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस नजारे को कौतूहल से देखा। देखते ही देखते सन हेलो बगहा और आकाश के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!