hawan
-
Best News Story
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कुम्हडौरा स्थिति श्री शतचंडी काली माता मंदिर में हवन पूजन के बाद निकली गई कलश शोभायात्रा। रिपोर्ट -राजेन्द्र कुमार। रायबरेली -लालगंज ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा कुम्हडौरा में ग्राम प्रधान जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सच्चा सिंह समाज सेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत् चंडी काली माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हवन- पूजन के बाद विशाल कलश शोभायात्रा निकाली। जो कि शत् चंडी काली माता मंदिर कुम्हडौरा से लालगंज, ब्रिजेन्द्र नगर से चलकर, गुरुबक्सगंज चौराहा, एवं गांधी चौराहा होते हुए लालगंज कोतवाली रोड से चलकर गेंगासो गंगा घाट में विर्सजित किया गया। जिस मौके पर माता जी से आस्था रखने वाले भक्त गण भारी संख्या में चार पहिया,रथ,व करीब एक दर्जन घोड़े,दो पहिए, एवं टैक्टर, आदि हजारों की संख्या में लोग ने पहुंचकर कलश शोभायात्रा में सम्मिलित होकर माता जी के जयकारे लगाते हुए, गेंगासो घाट में विर्सजित किया। स्नान करने के बाद मन्नते मांगी ।जिस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लालगंज कोतवाली से Si पंचराज बहादुर सिंह,si जितेन्द्र बहादुर सिंह,Si रणजीत यादव कानेस्टेबलो में सिद्धार्थ सिंह, शक्ती सिंह,अमित सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कुम्हडौरा स्थिति श्री शतचंडी काली माता मंदिर में हवन पूजन के बाद निकली गई…
Read More »