MAHILA VING NE POLICE AYUKT KO SAUPA GYPAN
-
Best News Story
कानपुर: एआईएमआईएम महिला विंग ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग? सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट कानपुर। एआईएमआईएम महिला विंग की कानपुर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रत्याशी एडवोकेट शहाना परवीन ने सोमवार को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपकर नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नाज़िया इलाही खान ने हाल ही में इस्लाम धर्म, पैगंबर-ए-इस्लाम तथा हज़रत आयशा के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे कथित बयान सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। शहाना परवीन ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो एआईएमआईएम महिला विंग कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन के माध्यम से पुलिस आयुक्त से पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक और प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की गई।
कानपुर: एआईएमआईएम महिला विंग ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग? सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान…
Read More »