झमाझम ख़बर

विमल द्विवेदी ने मंदिरो के आस पास स्वच्छता व सुरक्षा का ध्यान रखने की प्रशासन से की अपील

विमल द्विवेदी ने मंदिरो के आस पास स्वच्छता व सुरक्षा का ध्यान रखने की प्रशासन से की अपील
जिला संवाददाता -दिनेश आर्या

उन्नाव। शनिवार को शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पूर्व हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व नर सेवा – नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के मंदिरो के आसपास चलाया

गया स्वच्छता अभियान। विमल द्विवेदी ने बताया कल से हिन्दूओ के आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्रि कल से आरम्भ हो रहे है और जिला प्रशासन व नगर पालिका कुम्भकर्णी नींद सोई हुयी है मंदिरो के आसपास कूड़े के अम्बार लगा हुवा है। जिसको हटाने को लेकर नर सेवा – नारायण सेवा / हिन्दू जागरण मंच समय समय मांग करता आ रहा उसी क्रम में नगर के बड़े हनुमान मंदिर व अन्य मंदिरो के आसपास व मंदिरो को जाने वाले मार्गो में पदाधिकारियों दवरा स्वच्छता अभियान चलाया गया व चुना डलवाया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जनपद के मंदिरो के आसपास मांस मदिरा की दुकाने हटाई जाये व स्वच्छता व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुबिधा न हो इस अवसर पर मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, नीतू सिंह सेंगर राघवेंद्र पांडेय ,केतन अवस्थी सुरेश सिंह सेंगर ,मनीष अवस्थी ,परिमल मिश्रा मुकेश विमल दीक्षित ,योगेंद्र तिवारी ,अभिषेक तिवारी अजय द्विवेदी अंकुर सहित दर्जनों भक्तो द्वारा स्वच्छता अभियान में श्रम दान किया गया।

[metaslider id=276]

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!