आवश्यक सूचना
प्रिय सम्मानित साथियों,

आपको यह बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि सूर्या न्यूज 24 विगत 9 वर्षों से लगातार आपके बीच आप सब के सहयोग से बिना किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष से सहयोग लिए बिना निरंतर आम जनमानस की खबरों को प्रकाशित करने में प्रयासरत है। साथियों यह सफर इतना आसान नहीं था। लेकिन अपने सब से सहयोग ने इसे निरंतर चलाने में संस्थान की मदद की। साथियों आज सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें जिला सूचना अधिकारी उन्नाव के कार्यालय से यह कहा गया कि सभी पत्रकार अपने संस्थान के आधिकारिक पत्र के साथ संस्थान में अपने दस्तावेज जमा कराए। इसी कड़ी में आपको यह अवगत कराया जाता है कि आप सभी साथी आज ही संस्थान के व्हाट्सएप नम्बर,ईमेल या फिर स्वयं कार्यालय आकर अपने दस्तावेज जमा कराए। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि दिनांक 26-04-2026 को दिन रविवार समय 11:00 बजे से कार्यालय मोती नगर उन्नाव में वर्ष 2026 में कार्यरत पत्रकार साथियों की सूची का प्रकाशन भी होगा। और आईडी कार्ड,नियुक्ति पत्र इत्यादि का वितरण भी किया जाएगा। संस्थान में कार्यरत सभी एक्टिव साथियों से अनुरोध है कि इस संदेश को प्रत्येक सूर्या न्यूज 24 के संवादनित्र,संवादसूत्र, रिपोर्टर तक अवश्य पहुंचाएं।
धन्यवाद
आज्ञा से–
सूरज कुमार
सम्पादक


