Best News StoryEducation
Trending

कटरी की शान बना "श्री गंगोत्री आदर्श इंटर कॉलेज

बोर्ड रिजल्ट में विद्यालय ने गढ़ा नया कीर्तिमान

कटरी की शान बना “श्री गंगोत्री आदर्श इंटर कॉलेज”

सूर्य न्यूज़ 24 (संवाददाता)- अमित कुमार यादव की खास रिपोर्ट

(उन्नाव) माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाई-स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। क्षेत्र के *श्री गंगोत्री आदर्श इंटर कॉलेज* महरामऊ में हाई स्कूल की छात्रा अंकिता सैनी ने 85.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया वहीं आराध्या यादव 82.33 प्रतिशत,फिजा 81.6 प्रतिशत, खुशी यादव 80.83 प्रतिशत, कोमल 80.5 प्रतिशत, काजल 77.6 प्रतिशत सर्विस 76.5 प्रतिशत, राधा 75.5 प्रतिशत, आंचल 75.33 प्रतिशत, प्रियंका चौधरी 71.66‌ प्रतिशत, अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया

*इंटरमीडिएट परीक्षा* में वंशिका चौधरी ने 81 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। जबकि अंकेश यादव 72.4 प्रतिशत, सोनी तिवारी 70.8 प्रतिशत, अमृता यादव 70.02 प्रतिशत, प्रिया भारती 69.8 प्रतिशत सलोनी यादव 68.8 प्रतिशत, श्वेता यादव 68.4 प्रतिशत, रीता 68 प्रतिशत, शालू सिंह व नैंसी यादव ने 67.8 प्रतिशत बराबर बेहतर अंक हासिल करके माता-पिता एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस मौके पर छात्रों ने विद्यालय के संस्थापक स्व- राम बिहारी सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

प्रबंधक हरिवंश यादव व प्रधानाचार्य रामबाबू यादव ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की। वही विद्यालय के *उप प्रबंधक* वरिष्ठ एडवोकेट श्री *संतोष कुमार यादव* एवं प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा,”कि इन बेटियों की सफलता केवल अंकों की कहानी नहीं है,बल्कि यह संघर्ष सफलता और सपनों की वह प्रेरणादायक गाथा है जो आभावों के बीच भी उजाला करना जानती है, *कटरी क्षेत्र* जहां आज भी संसाधनों की कमी, आर्थिक, कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियां शिक्षा की मार्ग में बाधा बनती हैं वही इस क्षेत्र की गरीबी , किसान मजदूर परिवारों की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हो तो कोई भी परिस्थिति सफलता की राह नहीं रोक सकती। अंत में उन्होंने कहा इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों तथा अच्छी शैक्षिक व्यवस्था दिलाने वाले अभिभावकों को जाती है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं सहयोगी शिक्षक के साथ साथ अध्यापक अमित कुमार यादव ने अभिभावकों से की भावुक अपील,बोले -अंक नहीं, बच्चों का उत्साह और मानसिक स्वास्थ्य है सबसे महत्वपूर्ण। उन्होंने अपने संदेश में कहा हर बच्चा अलग होता है और उसकी क्षमताएं भी अलग होती हैं अंक ही जीवन की सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं है कई बार तुलना और अत्यधिक उम्मीद के कारण बच्चे मानसिक तनाव में आ जाते हैं जो उनके भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है ऐसे में जरूरी है कि हम उन्हें समझें उनका साथ दें और उनका हौसला बढ़ाया ना कि उन्हें डांट फटकार कर तोड़े।

वही *राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अचलगंज* में हाई स्कूल की छात्रा शालिनी यादव ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है परिजन रिश्तेदार और शुभचिंतक लगातार बधाई दे रहे हैं। ग्राम टिकरी पदमरा पोस्ट हड़हा की रहने वाली छात्रा शालिनी ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और सच्ची मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

“बच्चों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है उन्होंने या संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता कदम चूमती है”

 

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!