CrimeE-PaperMake it ModernNew LookPolice Good Workक़ानूनी जानकारीक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा पुलिस जिला की ताबड़तोड़ कार्रवाई, विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 अभियुक्त गिरफ्तार,8.4 लीटर देशी शराब बरामद।

बगहा पुलिस जिला की ताबड़तोड़ कार्रवाई, विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 अभियुक्त गिरफ्तार,8.4 लीटर देशी शराब बरामद। बिहार डेस्क,बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वारंटियों, शराब कारोबारियों एवं आपराधिक मामलों में आरोपितों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। उक्त जानकारी प्रभारी पुलिस अधीक्षक, बगहा निर्मला कुमारी ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी करके दी।उन्होंने आगे बतायी कि धनहा थाना पुलिस ने वारंट निष्पादन अभियान के तहत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं पटखौली थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 के तहत कार्रवाई करते हुए राजा गुप्ता एवं अकलू बीन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।इधर बगहा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2)/317(4)/317(5)/3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए प्रिंस कुमार, चन्दन कुमार, संदीप कुमार एवं अनुज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।वहीं भितहां थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) के तहत सदाम अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 8.4 लीटर देशी शराब भी बरामद की।
पुलिस अभियान के दौरान कुल पांच वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि एक कुर्की वारंट का भी निष्पादन हुआ। इसके अलावा वाहन जांच अभियान के तहत 454 वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 74 हजार 500 रुपये शमन राशि वसूली गई।एसपी ने बतायी कि अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के पालन और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।सोमवार को एसपी के निर्देशानुसार द्वारा बगहा पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सघन जांच किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न बैंको में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की एवं गतिविधियों की जांच की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!