ईद-उल-अजहा को लेकर बगहा अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।
ईद-उल-अजहा को लेकर बगहा अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।
एसडीएम एवं एसडीपीओ ने आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर दिये कई आवश्यक निर्देश
बिहार डेस्क,बगहा। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बगहा अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने की। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं तथा नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा निहार भूषण,प्रखंड विकास पदाधिकारी, बगहा एक, बगहा दो प्रदीप कुमार, बिडडू कुमार राम एवं रामनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद बगहा एवं रामनगर के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी बगहा एक, बगहा दो नर्मदा श्रीवास्तव, वसीम अकरम एवं रामनगर सहित बगहा, पटखौली और रामनगर के थानाध्यक्ष तथा अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भी बैठक में भाग लिया।बैठक में ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।नगर परिषद को शहर एवं बाजार क्षेत्रों की सड़कों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्युत विभाग को ऐसे बिजली तारों की पहचान कर उन्हें अविलंब दुरुस्त करने को कहा गया, जो नीचे लटक रहे हैं और दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकीय टीम दवाइयों एवं आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहे। प्रशासन ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द,भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
एसडीपीओ निहार भूषण ने शांति समिति की बैठक में स्पष्ट किया है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।त्योहार के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी,बगहा सरोज कुमार बैठा,बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार,पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत, रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार,महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज विभिन्न विभाग के अधिकारी सहित वार्ड पार्षद मो इमरान और सामाजिक कार्यकर्ता में राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह उपस्थित थे।


