Best News StoryBiographyEducationUnnao
Trending

होनहार बेटी का बड़ा सपना – IAS बनकर देशसेवा का संकल्प?

👆👆👆👆👆👆👆👆

*🚨 बड़ी खबर | शुक्लागंज, उन्नाव*

*🌟 होनहार बेटी का बड़ा सपना – IAS बनकर देशसेवा का संकल्प?*

 

सूर्य न्यूज़ 24 /जनपद उन्नाव से नफीस खान की रिपोर्ट?

 

शुक्लागंज, जनपद उन्नाव की प्रतिभाशाली बेटी आप्ती श्रीवास्तव, पुत्री अतुल श्रीवास्तव, ने अपनी अद्भुत मेहनत और लगन से एक नया इतिहास रच दिया है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैंट, कानपुर नगर से ICSE बोर्ड परीक्षा में 99.4% अंक प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे उन्नाव और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

आप्ती का सपना है कि वह आगे चलकर IAS अधिकारी बनें और समाज के गरीब, वंचित एवं पीड़ित लोगों को न्याय दिलाएं। उनका उद्देश्य देश से भ्रष्टाचार, अन्याय और सामाजिक बुराइयों को समाप्त कर एक सशक्त, सुरक्षित और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में योगदान देना है।

भारत की महान वीरांगनाओं और प्रेरणादायी महिलाओं—रानी लक्ष्मीबाई और भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी—से प्रेरित आप्ती आज नई पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनकर उभरी हैं।

इस उपलब्धि में उनके माता-पिता, नाना-नानी और परिवार का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके सपनों को अपना संकल्प बनाया।

✨ आप्ती श्रीवास्तव की यह सफलता केवल एक परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के सपनों, संकल्प और संभावनाओं की उड़ान है।

हम कामना करते हैं कि आप्ती अपने लक्ष्य को प्राप्त कर देश, समाज और अपने परिवार का नाम और ऊंचा करें।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!