EducationUnnaoप्रशिक्षण

मदर्स डे के उपलक्ष्य में ऊंची उड़ान महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ।

मदर्स डे के उपलक्ष्य में ऊंची उड़ान महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ।

रिपोर्ट हबीब अल्वी

 

उन्नाव: औरास विकास खण्ड कि ग्राम पंचायत खड़वल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में बालिका शिक्षा पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी शीषर्क ऊंची ऊड़ान के नाम से एक महत्वपूर्ण प्रोग्राम संपन्न हुआ। प्रोग्राम कि अध्यक्षता प्रधान शिक्षक श्री तैमूर आलम जी ने कि। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खण्ड विकास अधिकारी औरास श्रीमती दीप शिखा जी उपस्थित रही। ब्लॉक डवलपमेंट ऑफिसर ( बी डी ओ )महोदया जी ने अपने सम्बोधन में मुख्य रूप से बालिकाओं कि शिक्षा पर बल देते हुऐ कहा कि आज कि बालिका ही भविष्य कि माता है। परिवार का भविष्य उज्जवल बनाना है तो बेटीयों को पढ़ाना मान सम्मान करना चाहिए। वहीं प्रधान शिक्षक श्री तैमूर आलम ने स्पष्ट रूप से कहा कि महिलाओं के कंधे पर सिर्फ एक परिवार कि ही जिम्मेदारी नहीं अपितु पुरे समाज कि व्यवस्था निर्भर करती हैं। ए आर पी डॉक्टर अन्जू रंजना तथा डॉक्टर पूनम जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में अधिक से अधिक बालिकाओं के दाखिला कराऐ और समय पर स्कूल भेजने में जिम्मेदारी निभाऐं। मुख्य अतिथि बी डी ओ औरास श्रीमती दीप शिखा व प्रधान शिक्षक श्री तैमूर आलम जी ने गिफ्ट भेट कर रोहित कन्नौजी पत्रकार, वरिष्ठ पत्रकार हबीब अल्वी जी को सम्मानित किया।
ऊंची उड़ान संगोष्ठी का आयोजन श्रीमती मोनिका यादव, एवं मंच संचालन श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान श्रीमती माधुरी देवी, रोहित कन्नौजी पत्रकार, रज्जन लाल, गिरजा शंकर, विकास, नफीस अहमद, शरीफ भाई, डॉक्टर मनोज, सीता देवी, ममता द्विवेदी, रामदेवी, ऊषा, विन्देश्वरी, प्रियंका, रामरती पूनम, निर्मला, हर्षिता, आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!