आज प्रखंड बगहा-1 स्थित केवाईपी सेंटर में जॉब कैंप का आयोजन,सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए होगा चयन
आज प्रखंड बगहा-1 स्थित केवाईपी सेंटर में जॉब कैंप का आयोजन,सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए होगा चयन।
बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा-1 स्थित KYP सेंटर में 5 मई को रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह बहाली प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उक्त जानकारी केवाईपी संचालक आशीष कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि यह भर्ती एपी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड जो भारत की एक प्रतिष्ठित सिक्योरिटी कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही है। कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकाली गई है।इस जॉब कैंप में 10वीं, 12वीं या स्नातक (बी.ए.) पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना अद्यतन बायोडाटा तथा 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। आयोजकों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लगभग 20,000 रुपये इन-हैंड वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही रहने की निःशुल्क व्यवस्था, पीएफ तथा मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।चयनित अभ्यर्थियों की जॉब लोकेशन गुड़गांव (दिल्ली एनसीआर) होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।



