⚠️ बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना की आशंका, स्थानीय लोगों में चिंता?

शुक्लागंज, जिला उन्नाव से बड़ी खबर
⚠️ बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना की आशंका, स्थानीय लोगों में चिंता?
⚠️ बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना की आशंका, स्थानीय लोगों में चिंता?

सूर्या न्यूज़ 24/कानपुर नगर से नफीस खान
शुक्लागंज क्षेत्र के रविदास नगर, पोनी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यहां 220 वोल्ट की विद्युत केबल पहले एक खंभे से बंधी हुई थी, लेकिन खंभा टूटकर गिर जाने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने स्थायी समाधान करने के बजाय केबल को पास की एक बिल्डिंग की शटरिंग से बांध दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है और बरसात के मौसम में यह गंभीर खतरा बन सकती है।
मामले की शिकायत अधिशासी अभियंता, मगरवारा को भी दी गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए नया खंभा लगाकर लाइन को सुरक्षित ढंग से स्थानांतरित करने की मांग की गई थी, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके। हालांकि, आरोप है कि अब तक इस संबंध में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
मकान मालिक ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस विद्युत लाइन के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिशासी अभियंता मगरवारा इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
