गो माता संरक्षण एवं सेवा को लेकर हुआ कार्यक्रम, संगठन पदाधिकारियों ने दिया जागरूकता का संदेश बीसलपुर।

गो माता संरक्षण एवं सेवा को लेकर हुआ कार्यक्रम, संगठन पदाधिकारियों ने दिया जागरूकता का संदेश
बीसलपुर।

कस्बा बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा में 7 जून की शाम लगभग 5 बजे गौ माता संरक्षण एवं सेवा को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर गौवंश संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह राठौड़, राष्ट्रीय प्रभारी जितेंद्र सैनी, प्रदेश प्रचारक भोले राम तथा जिला अध्यक्ष कांत कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष एवं उनकी टीम के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज से गौवंश की सुरक्षा एवं देखभाल में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है तथा इसके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर गौ संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए सहयोग का संकल्प लिया। / ब्यूरो रिपोर्ट प्रेम शंकर पीलीभीत….

