
👆👆👆👆👆👆👆👆
कानपुर नगर से बड़ी खबर

सूर्या न्यूज़ 24/कानपुर नगर से नफीस खान
हजरत सैयद शाह रहमतुल्लाह ताला का उर्स मुबारक धूमधाम से संपन्न?
कानपुर कैंट क्षेत्र में हजरत सैयद शाह रहमतुल्लाह ताला का सालाना उर्स मुबारक बड़े ही श्रद्धा, अकीदत और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह पर हाजिरी लगाई और अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।उर्स के मौके पर आयोजित महफिल-ए-कव्वाली में कानपुर नगर के प्रसिद्ध कव्वालों ने अपने कलाम और सूफियाना पेशकश से समां बांध दिया। कव्वालों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को देर रात तक बांधे रखा और पूरे माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया।
आयोजन में कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।गौरतलब है कि हजरत सैयद शाह रहमतुल्लाह ताला का यह उर्स हर वर्ष बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से अकीदतमंद पहुंचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।



