Best News StoryPilibhitक्राइमटॉप न्यूज़हत्या
लोकेशन पीलीभीत यूपी
बड़ी खबर पीलीभीत से जहां 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे जामुन के पेड़ पर लटका मिला।

लोकेशन पीलीभीत यूपी
ब्यूरो रिपोर्ट प्रेम शंकर



बड़ी खबर पीलीभीत से जहां 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे जामुन के पेड़ पर लटका मिला।
- मृतका की पहचान वर्षा पुत्री रामचन्द्र निवासी जादौपुर पट्टी के रूप में हुई है, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी। पैनिया हिम्मत और जादौपुर के बीच सड़क किनारे जामुन के पेड़ पर युवती का शव लटका हुआ मिला। परिजनों को घटना की जानकारी करीब 3 बजे हुई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
युवती की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही दियोरिया थाना पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये
फिलहाल युवती की मौत का कारण अभी पता नहीं लगा है पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।