थाना अजगेंन क्षेत्र में न्याय की गुहार, पीड़ित बहनों ने लगाई कार्रवाई की मांग
उन्नाव जनपद के थाना अजगेंन क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है,

जिला उन्नाव से बड़ी खबर
रिपोर्ट – नफीस खान / सूर्या न्यूज़ 24
थाना अजगेंन क्षेत्र में न्याय की गुहार, पीड़ित बहनों ने लगाई कार्रवाई की मांग

उन्नाव जनपद के थाना अजगेंन क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है,
जहां दो सगी बहनों ने क्षेत्र के कुछ आरोपियों पर दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर मारपीट तथा नाजुक अंगों पर काटने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िताओं का आरोप है कि घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से लेकर उच्च अधिकारियों तक की गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।बताया जा रहा है कि पीड़िताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक उन्नाव जयप्रकाश सिंह, राज्य महिला आयोग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डीजीपी उत्तर प्रदेश को भी प्रार्थना पत्र और रजिस्ट्री डाक के माध्यम से शिकायत भेजी गई है।
पीड़ित बहनों का कहना है कि आरोपी दबंग और प्रभावशाली हैं, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़िताओं ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।वहीं थाना अजगेंन पुलिस और थाना प्रभारी को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।
अब देखना यह होगा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था और त्वरित न्याय की नीति के तहत इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित बहनों को कब तक न्याय मिल पाता है।
