Best News StoryE-PaperFestivelMobile PhonesNew LookTravelकार्यक्रमलोकल न्यूज़
Trending

बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी।

बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी।

बगहा। बगहा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। वहीं, दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर झिलमिल बारिश होती रही। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।बगहा-01 नगर स्थित विशंभर नाथ मंदिर, बगहा-02 नगर के नरईपुर स्थित पुरानी शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष साज-सज्जा की गई थी। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक रोशनी और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया था। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर यजमानों द्वारा विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर परिसर का दृश्य काफी मनमोहक नजर आ रहा था।कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गया। श्रद्धालु राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन होकर भजन गाते नजर आए। पूरे दिन मंदिर परिसर राधा-कृष्ण की भक्ति धुनों से गुंजायमान रहा। अर्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कई छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। नन्हे कान्हा हाथ में बांसुरी और सिर पर मोरपंख लगाए लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों को कृष्ण के रूप में देखकर परिजन और आसपास के लोग काफी प्रसन्न नजर आए।वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किए गए। लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। कई श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत भी रखा। अर्धरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया और इसके बाद व्रत का पारण किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर संतोष गुप्ता, मनभाली यादव, मैनेजर सिंह, प्रह्लाद साह, सुधाकर शर्मा, नवल चौधरी, बदन सिंह, जेपी केवट, पिंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में बच्चे, युवक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!