झाँसी रेलवे स्टेशन के थाना रेल सुरक्षा बल (R.P.F) टीम ने शातिर चोर को रेल संपत्ति चुराने के अपराध में किया गिरफ़्तार-

झाँसी रेलवे स्टेशन के थाना रेल सुरक्षा बल (R.P.F) टीम ने शातिर चोर को रेल संपत्ति चुराने के अपराध में किया गिरफ़्तार-
ब्यूरो रिपोर्ट : अमित मिश्रा

(झाँसी,यू०पी०)
Script : झाँसी रेल सुरक्षा बल के हाईकमान/वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr.DSC)-जितेंद्र कुमार शर्मा (IRPFS) के निर्देशन पर कार्य करते हुए झाँसी रेलवे स्टेशन के थाना रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा रेल संपत्ति की चोरी और अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
(दिनाँक-28 जुलाई 2026) को थाना R.P.F के निरीक्षक-रेलवे सुरक्षा बल-IPF योगेश कुमार एवं झाँसी R.P.F क्राइम विंग के स्टाफ द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर नयागांव रोड,नहर के किनारे,सीतापुर वाटिका स्थित कबाड़ की दुकान पर औचक छापामार कार्यवाही की गयी।इस दौरान चोरी के मुक़दमें से संबंधित रेल संपत्ति बरामद की गयी और बरामद रेल संपत्ति
मौके से रेलवे इंजन के अल्टरनेटर रूम में प्रयुक्त होने वाले केबल कबाड़ दुकान के संचालक कोई वैध अभिलेख अथवा स्वामित्व संबंधी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।
बरामद माल की अनुमानित कीमत 50 हज़ार रुपये है।
बरामद रेल संपत्ति को अवैध कब्जे में रखने के आरोप में धीरज साहू (उम्र-23 वर्ष),पुत्र-बलराम साहू,निवासी-नगरा,थाना-प्रेमनगर (जिला-झाँसी) को गिरफ्तार करके
पूछताछ के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर घटना में संलिप्त 03 अन्य आरोपियों को भी मुकदमे में वांछित किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना
रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक-IPF योगेश कुमार अपने R.P.F टीम समेत मौजूद रहे।

