झाँसी जनपद के थाना नवाबाद पुलिस और स्वाट व सर्वलांस की सँयुक्त टीम द्वारा एनकाउंटर की बड़ी कार्यवाही में मृतक संजय सिंह हत्याकांड का मुख्यारोपी 25 हज़ार का इनामिया वाँछित अपराधी-हुसैन उर्फ़ खड्डा शूटर को गिरफ़्तार कर हत्याकांड में प्रयुक्त अवैध पिस्टल,कारतूस और 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी-

ब्यूरो रिपोर्ट : अमित मिश्रा
(झाँसी,उ०प्र०)
Script : झाँसी जनपद अंतर्गत थाना नवाबाद पुलिस एवं स्वाट व सर्वलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत नई JDA कॉलोनी,मुस्तरा रोड के निकट आपराधिक धाराओं से सबंधित अपराधियों की घेराबंदी की गई,जिसमें पुलिस टीम को देखकर अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई तो पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 25 हज़ार का इनामिया वांछित मुख्य शूटर-हुसैन उर्फ खड्डा,पुत्र-मोहम्मद असलम,निवासी-सिद्धेश्वर नगर (I.T.I) थाना-सीपरी बाजार (जिला-झाँसी) के बाएं पैर में गोली लगी,जबकि उसका दूसरा साथी-जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव,पुत्र-रामसिंह,निवासी-सिद्धेश्वर नगर (जिला-झाँसी) मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया।मुठभेड़ के उपरांत अभियुक्त हुसैन उर्फ खड्डा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल (.32 बोर),02 जीवित कारतूस,02 खोखा कारतूस (.32 बोर) तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।घायल अपराधी को उपचार एवं जीवन रक्षा हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया है।फिलहाल फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन प्रयास किए जा रहे हैं।